इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप पुलिस से शिकायत
अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी शिवकुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने गाली -गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में शिवकुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित हैं।आरोप है कि 6 जून 2026 की सुबह लगभग 7 बजे वह गांव के खड़ंजा मार्ग से होकर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी राम भारत निषाद पुत्र राजाराम निषाद एवं उनकी पत्नी सोमो उनसे विवाद करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने गाली - गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया।पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

