ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
पलसाना तालुका ऐना गांवसे वॉन्टेड आरोपीके घर पिछवाड़े से विदेशी शराब ज़ब्त की गई।
सूरत रूरल के पुलिस सुपरिटेंडेंट, एच.एल.राठौड़ने शराब और जुए के गैर-कानूनी धंधेमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश पलसाना पुलिसको दिया गया था।निर्देश के मुताबिक, पलसाना पुलिस ने इलाके में विदेशी शराब की तस्करी में शामिल लोगों पर नज़र रखी और दिए गए गाइडेंस के मुताबिक, पलसाना पी.आई,बी.डी.झिलरिया और स्टाफ निकेतकुमार, हेमंतभाई, जिगरभाई, नीलेशभाई, संजयभाई, विक्रमभाई, महिपालसिंह और विष्णुभाई की टीम को पलसाना इलाके में इंटेंसिव चेकिंग करने के दिए गए निर्देशों के आधार पर, पलसाना पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर था।
इस दौरान, पी.आई, बी.डी. झिलरिया को मिली खुफिया जानकारी मिली ऐना गांव के टेकरा फलिया में रहने वाले राहुल भीखाभाई राठौड़ के घर के पिछवाड़े में भारीमात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई है।
खास जानकारी मिलने पर मौके पर छापा मारा गया और वहां 2,81,604 रुपये की कीमत की 1164 छोटी और बड़ी विदेशी शराब की बोतलें छिपाई हुई मिलीं। शराब की मात्रा ज़ब्त कर ली गई और आरोपी के खिलाफ पलसाना पुलिस स्टेशन में शराबबंदी कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
