Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: प्रेस क्लब भवन इटावा में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

 


Etawah News: प्रेस क्लब भवन इटावा में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न 

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, इसकी गरिमा बनाए रखें : सुघर सिंह


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) की आवश्यक बैठक प्रेस क्लब सभागार इटावा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इसकी गरिमा बनाये रखे, अपनी कलम को बिकने न दें, अगर ऐसी नौबत आये तो पत्रकारिता छोड़ दें लेकिन इसे कलंकित करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जब पत्रकार संगठित रहते हैं तो उनकी आवाज अधिक प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने युवा पत्रकारों से पत्रकारिता के मूल्यों को आत्मसात करने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजकल एक पत्रकार सच खबर।छापता है तो दूसरा पत्रकार उस पत्रकार की आवाज दबाने के लिए आरोपी से पैसे लेकर आरोपी के पक्ष में खबर चलाता है। आजकल यही ज्यादा हो रहा है। पत्रकार ही पत्रकार का उत्पीड़न करवा रहा है। 

वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन सत्य और तथ्य आधारित पत्रकारिता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं बल्कि समाज को जागरूक और शिक्षित करना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान करते हुए कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता के नए आयाम विकसित हुए हैं, जिनका सकारात्मक उपयोग समाज के हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी बल दिया।


वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संगठन के माध्यम से पत्रकारों के बीच भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।


जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा व सैफ तैमूरी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य पत्रकार लगातार कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

 

बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव ने की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मसूद तैमूरी, मेघ सिंह वर्मा, ऋषि पाल सिंह, आमीन, मु० इदरीश, विनीता यादव, असित यादव, पंकज राठौर, करुणानिधि, दीपेश गौतम, संजय कुमार, इमरान, मनोज कुमार, आसिफ वारसी, शिवम, अनुज यादव, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हर्ष राठौर, विशाल रावत, अनिल यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe