Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए क्लर्क का भव्य स्वागत

 Etawah News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए क्लर्क का भव्य स्वागत

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा। मोहल्ला कोठी कैस्त निवासी इंद्र पाल सिंह के 28 वर्षों की सफल सेवा पूर्ण कर परिवहन निगम से क्लर्क पद से सेवा निवृत्त होने पर उनके गृह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा बैंड-बाजों के साथ उनका अभिनंदन किया।

सेवानिवृत्ति के बाद जब इंद्र पाल सिंह अपने निवास पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा विभाग में किए गए कार्यों को याद किया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रिटायर्ड हुए इंद्र पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवहन निगम में बिताए गए 28 साल ग्यारह महीने परिवहन निगम में नौकरी करने के बाद एक जून 2026 क्लर्क पद से सेवा निवृत हुए हैं उनकी परिवहन निगम में पहली नियुक्ति जनपद बिजनौर के मुरादाबाद डिवीजन में 16 जून 1997 में परिचालक के पद पर हुई थीं 23 माह सेवा देने के बाद उनका स्थानांतरण जनपद औरैया में हो गया जहाँ नौ साल नौकरी करने बाद मैनपुरी में तबादला हो गया था जहाँ दस साल सेवा की. सितम्बर 2017 में प्रमोशन के तौर पर क्लर्क पद के लिए शिकोहाबाद डिपो में सेवा देने के बाद आज 28 वर्ष के बाद सेवा निवृत हुए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कु0 रेखा, रमेश चंद्र यादव, मनोज कुमार अवस्थी, ऊषा देवी, विनोद कुमार, सत्य सिंह, उमेश चंद्र, आशिक कुमार यादव अर्जुन सिंह, जगदीश सिंह बघेल, रविंद्र सिंह नें डिपो से सम्मान पूर्वक भावभीनी अश्रुपूरित धाराओं के साथ प्रतीक चिन्ह, सोल व पटका उड़ाकर फूल माला पहनाकर घर तक विदा करने पहुंचे। घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ परिवारिजन स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान शंकर जी का आशिर्बाद प्राप्त करने के बाद अपने घर में प्रवेश किया.


इस अवसर पर इंद्र पाल की पत्नी गीता देवी अपने तीनों पुत्र जयदीपकांत, अतुलकांत, श्रीकांत समेत सगे संबधी रिश्तेदारो के साथ स्वागत किया. इस दौरान बैंड बाजों के साथ फूल माला तथा सोल पटका उड़ाकर सम्मानित करते हुए उनके जीवन स्वास्थ्य रहने की कामना करते हुए बधाई दी.


कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैंड-बाजों की धुनों और फूल-मालाओं के बीच हुआ यह स्वागत समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe