Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: योग महाकुंभ पर तनाव मुक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता का दिया मंत्र

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 


योग महाकुंभ पर तनाव मुक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता का दिया मंत्र


 अम्बेडकरनगर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जलालपुर तहसील प्रशासन व भाजपा नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में एक ऐतिहासिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने पूरे क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता की एक नई लहर पैदा कर दी। कार्यक्रम की गरिमामय अध्यक्षता एसडीएम राहुल गुप्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई विधिवत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के बाद योग सत्र का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ योगाचार्य प्रेमधारी यादव ने उपस्थित जनसैलाब को आसन प्राणायाम व ध्यान की बारीकियाँ सिखाते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। वहीं महिला प्रशिक्षक ने तनावमुक्त जीवन व बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता में योग की भूमिका को रेखांकित किया प्रति भागियों ने सूर्य नमस्कार कपालभाति अनुलोम - विलोम व ध्यान का सामूहिक अभ्यास कर पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।आयोजन की सफलता में तहसीलदार निखिलेश कुमार बीडीओ दिनेश राम बृजेश तिवारी ईओ अरविंद कुमार एकता गुप्ता सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया।इस मौके पर जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर डॉ. शिवपुजन वर्मा संजीव मिश्र केशव श्रीवास्तव शाश्वत मिश्र बेचन पांडे देवेश मिश्र विकास निषाद गोपाल सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ हुआ। तहसील प्रशासन व भाजपा नगर इकाई ने सभी प्रतिभागियोंअधिकारियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe