ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सोनगढ़ थाने के साइबर ठगी के मामले में डेढ़ साल से वांछित आरोपी गिरफ्तार।
तापी पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई और निझर विभाग के पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में सोनगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करनेका निर्देश दिए गए।सोनगढ़ थाने में दर्ज साइबर ठगी के अपराधों के संबंध में आईपीसी की धारा-420,120(बी) और आईटी एक्ट 2008 की धारा-66(डी) के तहत दर्ज अपराधों के संबंध में शिकायतकर्ता को लोन देने का लालच दिया और अलग-अलग चार्ज के लिए ऑनलाइन अलग-अलग स्कैनर भेजे और शिकायतकर्ता से 32,300 रुपये की रकम हड़प ली और आपराधिक साजिश रचकर साइबर ठगी का अपराध किया।
शिकायत के आधार पर सोनगढ़ थाने के पीआई डी.वी. पी.एस.आई. के.आर. चौधरी, पुलिस स्टाफ मर्मिकभाई, भेराभाई और राजूभाई की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर ज़रूरी जानकारी हासिल की और ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपी नितिनकुमार महेंद्रभाई मकवाना, उम्र 34 साल, धंधा,फैब्रिकेशन, अभी रहे,रूम नंबर 53 रविपार्क सोसायटी, पानी की टंकी के सामने, नाना वराछा, सूरत शहर ओर मूल रहे, बिलखा, ता. विसावदर, जी. जूनागढ़ का रहने वाला है।
उससे फोन पर शिकायतकर्ता को लोन देने और QR कोड के ज़रिए अलग-अलग अकाउंट में पैसे जमा करने के बारे में पूछताछ की गई। आरोपी नितिन मकवाना ने पैसे वापस न करने और शिकायतकर्ता को धोखा देने के इरादे से यह जुर्म करने की बात कबूल की पुलिसने गिरफ्तार करके इस मामले की ज्यादा जानकारी की जांच मे जुटे।
