इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
भाजपा नेता ने अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता शोक संतप्त परिवारों से भी मिले
अम्बेडकरनगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह पासवान ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गोविंद साहब मंडल के अमोला बुजुर्ग (ढेकुलहिया) गांव पहुंचकर हाल ही में आग लगने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका ढांढस बंधाया।बताया गया कि तीन दिन पूर्व बांकेलाल निषाद तथा शांति देवी के छप्परनुमा मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ था। वहीं आग की चपेट में आने से कुंता देवी पत्नी हरेंद्र झुलस गईं जिनके उपचार के लिए भी अमर सिंह पासवान ने सहयोग का भरोसा दिया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल पासवान समाजसेवी रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अमर सिंह पासवान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कई स्थानों पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।दौरे के दौरान उन्होंने इमादपुर बूथ अध्यक्ष मगरू राम के पिता के निधन तथा अमोला बुजुर्ग द्वितीय के कोटेदार हरिश्चंद्र निषाद के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को सांत्वना दी।
