इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
मतदान बूथों के निरीक्षण में आई तेजी चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय
अम्बेडकरनगर में निर्वाचन संबंधी तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों (बूथों) का निरीक्षण तेज कर दिया गया है। प्रशासनिकअधिकारियों द्वारा बूथों पर पहुंचकर भवनों की स्थिति पेयजल बिजली शौचालय रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।निर्वाचन विभाग मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ आवश्यक सुधार कार्यों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मतदान केंद्र निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएं।बूथ निरीक्षण अभियान में तेजी आने से जिले में चुनावी चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि फिलहाल निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तारीखों या समय से पहले चुनाव कराए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी क्रम में भियांव ब्लॉक के एडीओ आई एस बी प्रदीप दुबे ने ब्लॉक क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया उनका कहना है कि यह निरीक्षण नियमित चुनावी तैयारियों का हिस्सा है।प्रशासन का उद्देश्य सभी मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर निष्पक्ष शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान संपन्न कराना है।