Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: ताजिया चौक के रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने की मांग

 ताजिया चौक के रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने की मांग

अम्बेडकरनगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनापुर के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर ताजिया चौक से जुड़े भूमि विवाद के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे ताजिया चौक के सामने मनीराम चौरसिया काशी सौरभ आदि द्वारा लोहे का गेट लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार गांव में स्थित ताजिया चौक पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी सौहार्द के साथ वर्षों से ताजिया रखते चले आ रहे हैं। चौक के निकट लगभग चार बिस्वा भूमि खाली थी जिस पर एक पक्ष द्वारा अपना मकान बढ़ाकर निर्माण कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान संबंधित व्यक्ति यह कहता रहा कि उसे ताजिया चौक या उससे संबंधित भूमि से कोई आपत्ति नहीं है।आरोप है कि बाद में उक्त व्यक्ति ने ताजिया चौक के सामने लोहे का गेट लगा दिया जिससे चौक तक पहुंच प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जहां पहले से चौक स्थित था उसे भी क्षति पहुंचाई गई है। अब गांव के लोग पुनः चौक का निर्माण कराना चाहते हैं लेकिन नया गेट लगाए जाने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है।ग्रामीणों ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर गेट को हटवाया जाए ताकि पूर्व से चले आ रहे ताजिया चौक का उपयोग सुचारु रूप से हो सके। उनका कहना है कि यदि चौक को किसी अन्य स्थान पर बनाया गया तो इससे नया विवाद खड़ा हो सकता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने तथा गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की मांग की है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe