इसरार अहमद जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर
थाना समाधान दिवस में भूमि विवादों की शिकायतें छाईं रही नहीं हो सका निस्तारण
समाधान दिवस नाम सिर्फ कागजों में ही रह जा रहा है फोटो खींचकर संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा आलाअधिकारियों को भेजकर कोटा पूरा कर दिया जा रहा है जहां थानों पर सैकड़ों की भीड़ हो जाती है तो वही सिर्फ दो चार प्रार्थना पत्र को रजिस्टर में ही चढ़ाया जाता है ताकि थाने की गरिमा बनी रहे और उधर फरियादियों को न्याय पाने के लिए चप्पल घिस जा रही है जनपद के विभिन्न थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान भूमि संबंधी विवादों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।थाना जैतपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए जिसमें राम उजागिर व महाजन ने रास्ते के विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं निर्मल ने आरोप लगाया कि उनकी पट्टे की जमीन पर लालचंद ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से कब्जा हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की।उधर थाना कटका में समाधान दिवस के दौरान उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा ने फरियादियों की। शिकायतें सुनीं अजमलपुर निवासी अमरेज यादव ने जमीन संबंधी विवाद का प्रार्थना पत्र दिया।वहीं आशाराम निषाद ने बताया कि वह करीब तीन वर्षों से अपनी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर थाना स्तर तक लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने समाधान दिवस के माध्यम से अपनी शिकायत का शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की। समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।