कौशाम्बी
*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पश्चिम शरीरा में की जनसुनवाई*
कौशाम्बी.. आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा थाना पश्चिम शरीरा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें..
*ब्यूरो रिपोर्ट TTN24news*
