मल्लावा में मां अन्नपूर्णा की स्थापना के आठवें वर्ष पूर्ण होने पर हुआ,भव्य भंडारा
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई माता अन्नपूर्णा स्थापना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गयासर्व प्रथम अन्नपूर्णा माता व अन्य देवी देवताओं का पूजन किया गया जिसमें कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया उसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया आयोजन करता शारदा पाठक व मंजरी पाठक ने बताया कि माता अन्नपूर्णा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अन्नपूर्णा देवी व अन्य देवों की स्थापना इसी दिन हुई थी इस कारण से यह भंडारा प्रत्येक वर्ष 20 जून को कराया जाता है। व कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। भंडारे की समाप्ति पर अन्नपूर्णा माता का जागरण भी किया जाता है जिसमें सैकड़ो महिलाएं आसपास क्षेत्र की उपस्थिति होती है यह जानकारी शारदा पाठक व मंजरी पाठक ने दी
इस भंडारे में उपस्थित होने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक, पदुम पाठक, अनिल पाठक राजीव पाठक, संजीव पाठक पत्रकार,चंदगी राम मिश्रा पत्रकार, रविन्द्र शुक्ला पत्रकार शारदा पाठक, मंजरी पाठक, शिखा पांडे आनंद पांडे जितेन्द्र पाठक, अंशुल पाठक अरविंद वर्मा किरन वर्मा,संदीप पाठक,वैष्णवी पाठक,शांभवी पाठक, विश्वजा पाठक सहित आस पास क्षेत्र के बुद्धजन उपस्थित रहे।
