Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार/झारखंड: नशा मुक्त कोशी अभियान: DIG डॉ.कुमार आशीष की बड़ी कार्रवाई,करोड़ों के मादक पदार्थों के साथ भारी नकदी और विदेशी पिस्टल बरामद

 नशा मुक्त कोशी अभियान: DIG डॉ.कुमार आशीष की बड़ी कार्रवाई,करोड़ों के मादक पदार्थों के साथ भारी नकदी और विदेशी पिस्टल बरामद


•अकेले सुपौल के भपटियाही में ₹45 लाख से अधिक कैश और विदेशी हथियार ज़ब्त,जांबाज पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम

मुकेश कुमार-स्टेट हेड- बिहार/झारखंड 


पटना(बिहार)।कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ.कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त कोशी' अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है।सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशों के आलोक में फरवरी 2026 से शुरू हुए इस महाअभियान ने कोशी क्षेत्र (सहरसा,मधेपुरा और सुपौल)में अपराधियों और नशा तस्करों की कमर तोड़ कर रख दी है। DIG डॉ. कुमार आशीष की सटीक रणनीति और पुलिस की आक्रामक कार्यशैली के कारण तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्करों तक को दबोचा गया है।


•सप्ताह भर की बड़ी कार्रवाई: 

•नेपाली तस्कर समेत 19 गिरफ्तार

विगत सप्ताह(13 जून से 19 जून 2026)के भीतर कोशी क्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स बरामद किए हैं:-


•अवैध शराब:1544.69 लीटर


•गांजा: 8.742 किलोग्राम


•स्मैक: 103.64 ग्राम


•कोडीनयुक्त कफ सिरप: 285.3 लीटर


•गिरफ्तारी और वाहन ज़ब्ती:- 

अवैध शराब के मामले में 35 और सूखे नशे के कारोबार में 01नेपाली तस्कर समेत कुल 19 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इसके अलावा तस्करों के पास से 09 मोटरसाइकिल, 01 तिपहिया वाहन,01 चार पहिया वाहन,04 मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त होने वाली 01 नाव भी जब्त की गई है।


•भपटियाही थाना की बड़ी कामयाबी, DIG ने किया ईनाम का एलान


विशेष अभियान के तहत सुपौल जिले के भपटियाही थाना ने दो गांजा तस्करों को दबोचकर एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।इनके पास से 02 विदेशी निर्मित पिस्टल, 03 मैगजीन,04 कारतूस,एक कार और मोबाइल बरामद किए गए।इसी कड़ी में एक अन्य अपराधी के पास से 01 देशी कट्टा,कारतूस और ₹45,21,400(पैंतालीस लाख इक्कीस हजार चार सौ)की भारी-भरकम नकदी बरामद हुई।इस शानदार और साहसिक सफलता से उत्साहित होकर DIG डॉ.कुमार आशीष ने कार्रवाई में शामिल भपटियाही थाना की पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए ₹10,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।


•फरवरी 2026 से अब तक की महा-उपलब्धि (एक नज़र में)


DIG डॉ.कुमार आशीष की कड़क कार्यशैली का नतीजा है कि महज कुछ महीनों के भीतर कोशी क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद हुआ है।फरवरी से अब तक की कुल बरामदगी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं:-


•मादक पदार्थ /हथियार / नकदी कुल बरामदगी


•अवैध शराब 45,517.41 लीटर

•गाँजा 3,949.527 किलोग्राम

•स्मैक 3,838.11 ग्राम

•कोडीनयुक्त कफ सिरप 2,090.52 लीटर

•नशीला इंजेक्शन/टैबलेट 3,256 ML /120 अदद

•हथियार और कारतूस 02 विदेशी पिस्टल,01 देशी कट्टा,03 मैगजीन,05 कारतूस

•भारतीय एवं नेपाली मुद्रा ₹52,16,134/-(भारतीय) एवं 27,570/-(नेपाली रुपये)

•कुल गिरफ्तार तस्कर 1280 तस्कर सलाखों के पीछे


•जनता से अपील: 

सूचना दें,पहचान गुप्त रहेगी और मिलेगा इनाम


कोशी प्रक्षेत्र को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए DIG डॉ.कुमार आशीष ने आम जनता से भी इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील की है।उन्होंने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9060384865 जारी किया है।प्रबुद्ध नागरिक इस नंबर पर कॉल,मैसेज या व्हाट्सऐप के जरिए नशा कारोबारियों के नाम,पते या उनकी फोटो-वीडियो साझा कर सकते हैं।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और सटीक सूचना पर बड़ी सफलता मिलने पर DIG सहरसा द्वारा उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।


["कोशी क्षेत्र की पुलिस नशा मुक्ति और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।आप बस सूचना दें और पुलिस का सहयोग करें।"

— डॉ.कुमार आशीष, DIG,कोशी क्षेत्र,सहरसा।]

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe