Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 



अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

 अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर निवासी करीब 25 वर्षीय राहुल गौड़ ने आज शाम लगभग 5:30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।बताया जाता है कि मृतक की पत्नी चंदा और उसकी मां सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं जबकि मृतक भी इस कार्य में उनका हाथ बंटाता था। लोगों में चर्चा है कि मृतक कर्जे में था जिससे वह कुछ चिंतित मालूम पड़ता था मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं जिनमें पुत्र कार्तिक (6 वर्ष) और पुत्री कीर्ति (4 वर्ष) शामिल हैं।परिजनों के अनुसार मृतक के पिता स्वर्गीय राधिका प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका था। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe