मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने पीस कमेटी की बैठक की।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन राम, क्षेत्राधिकारी श्री राम सूरत सोनकर बिलग्राम, थाना प्रभारी विद्यासागर पाल, सहित कई धर्मगुरु एवं मौलाना ताजिया दारों सहित बैठक में सम्मिलित होकर अपनी अपनी समस्याओं का निवारण के लिए बात रखी गई जिस पर समस्याओं को सुनकर उप जिलाधिकारी ने निस्तारण के आदेश दिए वहीं उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकार ने कहा कि किसी तरह से उपद्रव करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा पुलिस टीम बनाकर पैनी नजर रखेगी ऐसी स्थिति में ताजिया दारों एवं धर्मगुरुओं को पुलिस का सहयोग करना होगा और अपने-अपने करीबियों को यह भी बताएं कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का कोई भी धर्म के खिलाफ कमेंट ना करें कमेंट करते हुए पाए जाने पर किसी भी तरह से बक्सा नहीं जाएगा वह एक अक्षम्य अपराध माना जाएगा इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी टिप्पणी का जवाब ना प्रस्तुत करें इसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक के नंबर पर सूचित करें ।स्थानीय पुलिस उस पर जांच करके न्याय उचित कार्रवाई करेगी त्योहार को अच्छे से मनाने का प्रयास करें पुलिस बाल आपकी सुरक्षा में तत्परता से सहयोग करेगी और पुलिस बल को आप लोगों का भी सहयोग चाहिए ।सभी से आगामी त्यौहार की बधाई देते हुए बैठक को संपन्न किया गया।

