7 वर्षीय अबू सलेह का हत्या आरोपी मैनूर उर्फ मैनुद्दीन का पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत।
हरदोई जिला प्रशासन के आदेश पर एसडीएम बिलग्राम द्वारा मजिस्ट्रियल जांच शुरु।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई, उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने अवगत कराया है कि वादी अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटियामऊ थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा अपने पुत्र अबू सालेह उम्र करीब 07 वर्ष मेला देखकर वापस घर न आने आदि के सम्बन्ध में दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 02-05-2026 को थाना मल्लावां पर मु०अ०सं०-225/2026 धारा-137 (2) बी०एन०एस० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना उ०नि० विनोद कुमार गोरवामी के द्वारा ग्रहण कर सम्पादित की जा रही थी। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अपहृत की शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु थाना प्रभारी मल्लावां व थाना मल्लावां पुलिस व एस०ओ०जी० टीम पूर्णतः सक्रिय थी। दिनांक 05-05-2026 को थाना मल्लावां क्षेत्र के एक खेत में उक्त अपहृत का शव बरामद हुआ। दौराने विवेचना सीडीआर व अन्य प्राप्त सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र मुईन निवासी रूरा निस्तौली थाना ठठिया जनपद कन्नौज का नाम घटना में प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ महोदय द्वारा 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया। दिनांक 06-05-2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि इनामिया बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मैनुद्दीन बिलग्राम की तरफ से आ रहा है। उक्त सूचना पर विश्वास करके स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी बिलग्राम को देते हुये थाना प्रभारी मल्लावां व एस०ओ०जी० टीम प्रभारी राजेश यादव मय हमराहियान व सरकारी वाहन आदि के तिरया-बिलग्राम रोड पर करीब 01 किमी० चल कर बावटमऊ मोड़ पर पहुंच कर चेकिंग कर रहे थे, चेकिंग के दौरान बिलग्राम की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आते हुये दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ियों की लाल-नीली लाइट देखकर भागने का प्रयास किया, मोटर साइकिल स्लिप हो जाने के कारण वह गिर गया, पीछे से थाना प्रभारी बिलगाम भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये, आरोपी ने तत्काल उठते ही जान से मारने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर कई राउण्ड फायर कर दिया, जिसमें एक गोली एस०ओ०जी० टीम प्रभारी श्री राजेश यादव के सीने के पास से गुजरती हुयी उनकी दाहिनी भुजा में जा लगी तथा थाने के सरकारी वाहन में सामने सीसे में तथा अन्य कई जगहों पर गोली लगी। काफी सूझ-बूझ से पुलिस द्वारा अपनी रक्षा करते हुये आत्मरक्षार्थ गोली चलायी गयी, जिससे आरोपी घायल हो गया। पूंछ-ताछ पर आरोपी द्वारा अपना नाम मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र मुईन निवासी रूरा निस्तौली थाना उठिया जनपद कन्नौज बताया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटर सइकिल यूपी-30-एएम-4590 बरामद हुयी है तथा 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस बरामद हुये हैं। आरोपी को इलाज हेतु सीएचसी मल्लावां भेजा गया। सीएचसी मल्लावां से जिला चिकित्सालय जनपद हरदोई रेफर किया गया था, जहां पर उसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में श्री विद्यासागर पाल प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लावां जनपद हरदोई की तहरीर के आधार पर दिनांक 06-05-2026 को थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0-232/2025 धारा-109 (1) बी०एन०एस० व 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र मुईन निवासी रूरा निस्तौली थाना ठठिया जनपद कन्नौज पंजीकृत किया गया है। उक्त अभियोग की विवेचना निरीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा जनपद हरदोई द्वारा सम्पादित की जा रही है। उन्होने बताया कि उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीरियल जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है। अतः उपरोक्त उक्त प्रकरण से सम्बन्धित किसी भी व्यक्ति को यदि कोई जानकारी है वह विज्ञप्ति जारी होने के 05 दिवस के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 12 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपने बयान अंकित करा सकता है।