किशनगंज पुलिस के विशेष टीम के द्वारा 02 (दो) अन्तर्राज्जीय अवैध मादक पदार्थ (स्मैक / हेरोईन) तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
देखिये बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की ये खास रिपोर्ट l
गिरफ्तार तस्कर के सिंडिकेट में पश्चिम बंगाल और मधेपुरा के कई तस्कर है शामिल ।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2.357 कि०ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक / हेरोईन जैसा), एक चार पहिया (कार) वाहन एवं 02 मोबाईल फोन किया गया बरामद।
बरामद 2.357 कि०ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक / हेरोईन जैसा) का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 04 करोड़ 70 लाख रूपया आंका गया है।
किशनगंज: संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक को मानवीय एवं तकनीकी सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक-23.06.2026 को मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप चार पहिया वाहन से लेकर कोचाधामन थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा खुसरू सिराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम में प्रभारी जिला आसूचना इकाई किशनगंज, थानाध्यक्ष कोचाधामन, प्रभारी धनपुरा पिकेट, जिला आसूचना इकाई / ए०एन०टी०एफ० के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी एवं कोचाधामन / घनपुरा पिकेट के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। विशेष टीम के द्वारा दिनांक-23.06.2026 को कोचाधामन थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहमतपाड़ा के पास विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में एक वाहन जो मस्तान चौक की तरफ से तेजी से आता दिखाई दिया जो पुलिस के द्वारा किये जा रहे वाहन चेकिंग को देखकर वाहन चालक ने वाहन को घूमा कर भागने का प्रयास किया, जिसे गठित टीम के द्वारा घेराबन्दी कर रोका गया एवं मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में 1. रजनीश कुमार उम्र-26 वर्ष, पे० शिवनारायण यादव, सा०-मधेपुरा वार्ड नं0-09, थाना व जिला-मधेपुरा 2. सुशांत कुमार उम्र-19 वर्ष, पे०-बन्नी यादव, सा०-खौपेती, थाना व जिला-मधेपुरा के पास से एवं चार पहिया वाहन के अंदर विशेष रूप से बनाये गये बॉक्स से कुल-2.357 कि०ग्राम० अवैध मादक पदार्थ (स्मैक/हेरोईन जैसा) बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग सिंडिकेट बनाकर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री/ तस्करी का कार्य करते है। इसके सिंडिकेट में मालदा (पश्चिम बंगाल) और मधेपुरा के कई तस्कर शामिल है। यह खेप मालदा (पश्चिम बंगाल) से लेकर मधेपुरा जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर इस तस्करी में शामिल मालदा (पश्चिम बंगाल) एवं मधेपुरा के तस्करों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। सिंडिकेट / गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों एवं बरामद