Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर जमकर पीटा

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर जमकर पीटा

जयपुर के टोंक रोड पर पत्नी ने पति को महिला मित्र के साथ पकड़ लिया. गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर दोनों की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल है, पुलिस जांच में जुटी है.राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर ही पति और उसकी महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जानकारी के मुताबिक यह मामला जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र का है. घटना दो दिन पहले टोंक रोड स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को लंबे समय से अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक था.इसी वजह से वह कई दिनों से पति की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. दो दिन पहले जैसे ही उसने पति को उसकी महिला मित्र के साथ देखा, उसने दोनों को रोक लिया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया.बीच सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. कई लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ लोग पत्नी को उकसाते हुए कहते सुनाई दिए कि "पहले पति को सबक सिखाओ." भीड़ के शोर-शराबे के बीच पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी. इसी दौरान पति ने किसी तरह अपनी महिला मित्र को पत्नी और भीड़ के बीच से निकालकर वहां से रवाना कर दिया.बजाज नगर थाना अधिकारी रामधन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe