Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जयपुर: लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी 


लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

जयपुर : राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस 27 जून को प्रदेश के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान पहली बार इस दिवस पर मुख्यमंत्री उद्योग और वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 13 करोड रुपए से अधिक के डमी चेक प्रदान करेंगे। यह चेक लाभार्थियों को ऋण, अनुदान और सब्सिडी तहत दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी सौंपेंगे। राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पहली बार अंतर्राष्ट्रीय MSME के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। 13 करोड रुपए से अधिक के डमी चेक प्रदान की जाएंगे। इसके अलावा राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी ओडीपी, कॉफी टैबलेट बुक और रैंप पोर्टल का भी लॉन्च करेंगे। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के के बिश्नोई, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलम सक्सेना समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे।इस दौरान एक जिला एक उत्पाद नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत कलस्टर विकास योजना, रैम्प और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। साथ ही, रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। रेंटल पॉलिसी के तहत भी ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe