*पुलिस टीम पर हमले का आरोप, आरोपी ने महिला को आगे कर मौके से फरार*
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित हाथापाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।सूत्रों के अनुसार मल्लावां थाना पुलिस पीड़ित सचिन पुत्र रामनरेश निवासी भजन पुरवा की शिकायत पर जांच के सिलसिले में मनीष मिश्रा निवासी तेरिया भवानीपुर के घर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई हुई।
सूत्रों का दावा है कि घटना में एक सिपाही की वर्दी तक फट गई। बताया जाता है कि सिपाही ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई । परंतु वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस बल को भेजने से इनकार किया और सिपाही को भेजे गए प्रार्थना पत्र पर वापस बुलाने का दबाव बनाया लेकिन जांच करने गया सिपाही मौके से वापस नहीं आया। क्योंकि ग्रामीणों के सामने उसे सिपाही को बेइज्जत होना पड़ा इसलिए सिपाही अपनी जिद पर अड़ा रहा और गिरफ्तार करने का दबाव बनाता रहा परंतु विपक्षी गणों ने महिलाओं का सहारा लेकर पुलिस पर भारी पढ़ते रहे। कुछ देर बाद पुलिस बल के साथ पहुंचे उप निरीक्षक ने स्थिति को संभाला। तब तक विपक्षी मौके से फरार हो गया । पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच के दौरान ट्रैक्टर विवाद भी चर्चा में रहा। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि ट्रैक्टर व्यवहार में लेने के बाद उसे गिरवी रख दिया गया था और संबंधित ट्रैक्टर अब तक बरामद नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से लेन-देन का विवाद चल रहा है।
इसी विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। हालांकि दूसरे पक्ष द्वारा भी रुपये के लेन-देन संबंधी प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर आधिकारिक पुलिस बयान सामने आने का इंतजार है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पीड़ित का कहना है कि कई बार मुझे थाने बुलाया गया और ट्रैक्टर दिलवाने का मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक मेरे साथ किसी भी तरह की न्याय उचित कार्रवाई नहीं की गई है। वही विपक्षियों ने दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को अपने घर के घटनाक्रम के बारे में वीडियो बना बनाकर के वायरल कर रहे हैं और पुलिस के ऊपर बिना सर्च वारंट के घर के अंदर घुसने का आरोप भी लगा रहे हैं विपक्षियों का कहना है कि पुलिस घर के अंदर घुसती हुई चली आई मेरे महिलाओं के साथ में हाथापाई की है जो न्याय हित में नहीं है विपक्षियों ने बताया कि पुलिस की कार्यशैली की शिकायत पुलिस अधीक्षक अधीक्षक से दूरभाष द्वारा की गई है। जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी निकल कर देखने को मिलेगा। इस संबंध में
.jpg)