हेडलाइन: जसवंतनगर में 15 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, सिर पर धारदार हथियार से वार
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
खबर: जसवंतनगर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे 15 वर्षीय अयान खान पुत्र शाहबुद्दीन निवासी केस्त पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अयान अपने रिश्तेदारों के लिए कैंटीन पर नाश्ता लेने गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिस्कवर मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात युवकों ने पहले अयान से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा। इसी दौरान एक हमलावर ने उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी जसवंतनगर की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल अयान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

