भारत नेपाल सीमा पर एस एस बी का अब तक का सब से बड़ी कार्रवाई करीब 7 करोड़ रूपये मूल्य की गांजा समेत गाड़ी को किया जब्त, तस्कर फरार
देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
एस एस बी 45वीं बटालियन के डिप्टी डी आई जी मधुकर अमिताभ ने दी मिडिया को जानकारी lशनिवार को 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी सतना द्वारा दत्ता टोला क्षेत्र में एक वाहन में भारी मात्रा मे लदी हुई गांजे के साथ गाड़ी को जब्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की है l इस बाबत डिप्टी डी आई जी मधुकर अमिताभ मिडिया से मुख्ताबी होते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से अपुष्ट सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि तस्कर बड़ी मात्रा में गांजे की खेप को भारत में पार कराने की फिराक में हैं। उक्त गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार SSB द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में दिनांक शनिवार की रात्रि में दत्ता टोला क्षेत्र में तैनात एसएसबी टीम द्वारा एक संदिग्ध नेपाली नंबर प्लेट वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। SSB टीम को देखकर चालक ने तीव्र गति से गाड़ी चलाते हुए कार्मिकों को कुचलने का प्रयास किया। परंतु जवानों ने त्वरित एवं सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए बोलेरो कैंपर वाहन ( को. १ज२७२१) को रोका परंतु बारिश और अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर भागने में कामयाब रहा। वाहन की तलाशी के दौरान 47 प्लास्टिक के बोरों में लगभग 1733.6 किलो गांजे की बरामदगी की गई। मामले की जांच एवं फरार तस्करों की पहचान हेतु वीरपुर पुलिस द्वारा भी जांच की जा रही है एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नेपाल APF से भी जानकारी साझा की गई है।
45 वीं वाहिनी वीरपुर द्वारा सीमा पर तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। अमिताभ ने आगे बताया की बहुत जल्द तस्कर पुलिस के गिरफ्त मे होगा l मौके पर बीरपुर एस डीपीओ सुरेंद्र कुमार समेत एस एस बी 45 वीं के प्रभारी कमानडेंट जगदीश शर्मा के साथ एस एस बी के अधिकारी मौजूद थे l
.jpg)