आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप*
*हत्या या आत्महत्या? नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज*
*मृतका के पिता विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 5 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रिया का उत्पीड़न किया जा रहा था*
एंकर,झांसी। आप सभी को बताते चले कि झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के डंडियापुरा निवासी विनोद मिश्रा की पुत्री प्रिया (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिया का विवाह 14 फरवरी 2025 को समथर की नई बस्ती निवासी भरत व्यास के साथ हुआ था
परिजनों के अनुसार 1 जून की सुबह करीब 7 बजे प्रिया का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 5 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रिया का उत्पीड़न किया जा रहा था
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर, ताऊ और मौसी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।

