आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*गौरी फाउंडेशन और वामा सारथी ने सयुंक्त रूप से छात्रों और महिलाओं का सम्मान किया*
*इस अवसर पर 12 महिला पुलिसकर्मियों को अनुशासन और उचित पुलिसिंग बनाए रखने के लिए सम्मानित किया*
गौरी फाउंडेशन द्वारा 12 महिला पुलिसकर्मियों को अनुशासन और उचित पुलिसिंग बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती निवी मूर्ति, एसएसपी झांसी की पत्नी, आईपीएस अरीबा नोमान और अन्य ने छात्रों और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें गौरी फाउंडेशन द्वारा मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरी फाउंडेशन के स्वयंसेवक महेश और सुनील भी उपस्थित थे। झलक ने संचालन किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी
.jpg)
