करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन नष्ट
अवैध शराब निर्माण पर प्रहार, 50 हजार रुपये तक की सामग्री नष्ट
रमेश गौड, संवाददाता, डबरा
दिनांक रू 09 जून 2026
एंकरअवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करहिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दुबही के चमेली का चक क्षेत्र में दबिश देकर करीब 1000 लीटर लाहन नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी संजू यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
वीओ
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम दुबही स्थित चमेली का चक क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संजू यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाला करीब 1000 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए लाहन की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उक्त लाहन से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जानी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर अवैध
