Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर दिलकुशा फाटक पर नुक्कड़ नाटक*

 *अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर दिलकुशा फाटक पर नुक्कड़ नाटक*


अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ - 

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 09 जून 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के रेलवे स्काउट एवं गाइड द्वारा दिलकुशा रेलवे फाटक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अरुण कुमार दोहरे भी उपस्थित रहे।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया एवं संदेश दिया कि रेलवे फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और फाटक खुलने तक प्रतीक्षा करें। किसी भी स्थिति में बंद फाटक के नीचे से निकलने अथवा उसे पार करने का प्रयास न करें तथा गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव न बनाएं। 

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग अथवा रेलवे ट्रैक पार करते समय बाईं एवं दाईं ओर देखकर ही आगे बढ़ें। रेल लाइन पार करते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने, सोशल मीडिया देखने या ईयरफोन लगाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे आने वाली ट्रेन का आभास नहीं हो पाता और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
 

नुक्कड़ नाटक में यह भी दर्शाया गया कि जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करना अत्यंत खतरनाक है। रेलवे लाइन कोई शॉर्टकट मार्ग नहीं है और उसे केवल निर्धारित स्थानों जैसे रेलवे फाटक, फुट ओवर ब्रिज (FOB) अथवा सबवे के माध्यम से ही पार किया जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई तथा रेलवे द्वारा दिए गए सुरक्षा संदेशों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर रेलवे दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe