Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट एक युवक घायल, पुलिस जाँच में जुटी

 Etawah News: जसवंतनगर में भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट एक युवक घायल, पुलिस जाँच मे जुटी 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इच्छा में शनिवार सुबह भू विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगला इन्छा निवासी शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में पड़ी जमीन को लेकर उसके चाचा और उनके पुत्रों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र घायल हो गया और उसके सिर में चोटें आई हैं।

पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe