कौशाम्बी
*पशु तस्कर 25000 रूपये का इनामिया अपराधी पुलिस मुड़भेड़ मे गिरफ्तार*
कौशाम्बी /मंझनपुर थाना क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर बंधी भैंसों को पिकअप वाहन से चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।इस घटना को अंजाम देने वाले पांच अन्य आरोपी 7 मई को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी थी, जबकि तीन अन्य को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा था।इसी मामले में शामिल रईश अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी ग्राम तुर्तीपुर, थाना करारी, फरार चल रहा था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने रईश अहमद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी रईश अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें मंझनपुर कोतवाली प्रभारी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली रईश अहमद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया
उसका जिला अस्पताल मे चल रहा इलाज आगे की कार्यवाही मे पुलिस लगी हुई है
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*
