मल्लावां में चोरों का आतंक पंचायत भवन व आंगन बाड़ी केंद्र का ताला काट कर सामान किया पार।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरौला में चोरों ने पंचायत भवन प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाकर चोरी करने में कामयाब रहे।बीती 5 मई की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के सात कमरो के ताले काटकर अंदर रखा सामान पार कर दिया।
ग्राम प्रधान जयप्रकाश द्वारा मल्लावां थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोर एक अलमारी, एक टेबल, छह कुर्सियां, कॉपी-किताबें और एक रैक चोरी कर ले गए। वही आंगनबाड़ी केंद्र में सीलिंग पंखा शहित केंद्र में रखा सामान उठा लें गये। विद्यालय के स्टॉक रुम का ताला काट कर रसोई का समान एवं खाद्यान्न उठा ले गए सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो कर मौके पर पहुंच गए।
गौरतलब है कि बीते दिनों में सुकरौला गांव में चोरियों की घटनाएं काफी संख्या में घटित होती रही लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है इसलिए ग्रामीणों में आक्रोश है हर दूसरे महीने में चोर चोरी की घटनाओं का अन्जाम दे रहे हैं और पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से बीते दिनों से लेकर आज तक की चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं ।ग्रामीणों ने कहा कि यदि चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
