Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: धाता सिराथू मार्ग का चौड़ीकरण कर उदहिन बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाए..अजय सोनी

 कौशाम्बी 


*धाता सिराथू मार्ग का चौड़ीकरण कर उदहिन बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाए..अजय सोनी*

कौशाम्बी मे समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने लोक निर्माण विभाग कौशांबी से सिराथू कस्बे से उदहिन बाजार होकर धाता को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने की जनहित में मांग की है। कहा है कि रोज रोज उदहिन बुजुर्ग बाजार में लगने वाले भयंकर जाम से निजात मिलनी चाहिए। ऐसा तभी संभव होगा जब धाता सिराथू मार्ग का चौड़ीकरण होगा और उदहिन बाजार के पुल को भी चौड़ा कराया जाएगा।


कौशाम्बी /बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में अजय सोनी की अगुवाई में उदहिन बाजार में एक बैठक हुई। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि धाता सिराथू मार्ग जिले का व्यस्तम मार्ग है जिससे होकर रोजाना हजारों की तादात में कई जनपदों के लिए वाहन गुजरते हैं। साथ ही बालू लोड वाहन भी इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की तादात में गुजरते हैं। 


आगे कहा कि धाता सिराथू मार्ग के अपेक्षाकृत काफी कम चौड़ा होने के कारण आए दिन उदहिन बाजार में जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते है और जनहित की हानि होती है। साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी होती भी होती हैं जिसमे कई बार लोगों को जान माल की हानि होती है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी जाम के चलते आर्थिक नुकसान होता है और प्रशासन के सिपाही भी जाम छुटाने के लिए रोजाना घंटों मशक्कत करते हैं। 


इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि पूर्व में भी इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवाज उठाई गई लेकिन कोई समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे आज तक स्थिति जस की तस है और लोग परेशान हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि अगर धाता सिराथू मार्ग का समुचित चौड़ीकरण हो जाए तो जाम की भयंकर समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है। इस संबंध में अजय सोनी ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन कौशांबी से धाता सिराथू मार्ग के चौड़ीकरण कराने की क्षेत्रीय जनता की ओर से मांग की है अन्यथा तमाम लोगों के साथ विभागीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, लवकुश सिंह, विनीत कुमार केसरवानी, राजेश केसरवानी, सुमेरचंद्र सोनी, गगन तिवारी आदि मौजूद रहे।


*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज़ कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe