नेता हो तो सत्येंद्र बारी जैसा जो दिन हो या रात काम को टालता नहीं
अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ -
भाजपा सरकार में सक्रिय नेता सतेंद्र बारी इन दिनों जनता के बीच तेजी से विश्वास अर्जित कर रहे हैं। आमजन की समस्याओं को लेकर उनकी तत्परता और संवेदनशीलता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिन-रात लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं और किसी भी मामले को टालने के बजाय तुरंत संज्ञान लेकर उसका समाधान कराने में विश्वास रखते हैं।मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश देने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने की उनकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि आम जनता का भरोसा सतेंद्र बारी पर लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता का कहना है कि ऐसा जनप्रतिनिधि, जो हर समय उपलब्ध रहे और बिना देरी के काम करे, वही सच्चे अर्थों में जनसेवक होता है।
