Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बड़ी खबर मल्लावा हरदोई पुलिस मुठभेड में एसओजी प्रभारी घायल एक अभियुक्त की उपचार के दौरान के दौरान मृत्यु

 बड़ी खबर मल्लावा हरदोई पुलिस मुठभेड में एसओजी प्रभारी घायल एक अभियुक्त की उपचार के दौरान के दौरान मृत्यु ।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावा हरदोई दिनांक 05. मई.2026 को थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। 

इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली थाना टठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर की मृत्यु हो गई ।

उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है । उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कई जनपदों में 1 दर्जनअभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना सम्भावित है साथ ही उपरोक्त घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए और जानकारी की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe