Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलमपुर: आलमपुर नगर परिषद में जनगणना अभियान के अंतर्गत विधिवत शुभारंभ, प्रगणकों का हुआ भव्य स्वागत

 TTN 24न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट, आलमपुर 


आलमपुर नगर परिषद में जनगणना अभियान के अंतर्गत विधिवत शुभारंभ, प्रगणकों का हुआ भव्य स्वागत

शासन की मंशा और निर्देशों के अनुपालन में आज के दिन दबोह-आलमपुर नगर परिषद कार्यालय में जनगणना कार्यक्रम का विधिवत एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगरपालिका अधिकारी अतुल रावत द्वारा की गई।

*प्रगणकों का सम्मान और प्रोत्साहन:*

अभियान की शुरुआत करते हुए सीएमओ अतुल रावत ने उपस्थित समस्त सुपरवाइजरों और प्रगणकों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री ओ आर एस पाउच सहित पानी की बोतलें वितरित कीं। सभी कर्मचारियों के लिए जलपान (नाश्ते) की भी समुचित व्यवस्था की गई, ताकि वे ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।


*वार्ड प्रभारियों को निर्देश:*

रावत ने सभी वार्ड प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों को हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेटा संकलन के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनगणना लिपिक राघवेंद्र सिंह भदौरिया,अरुण तिवारी,धर्मेंद्र भाई राजावत,नारायण सिंह बाबूजी, प्रदीप चौधरी, कुलदीप दोहरे सहित नगर परिषद दबोह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने का संकल्प लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe