ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
गुजरात ओर महाराष्ट्र की हद्द में आया नवापुर तहसील जहा बर्ड फ्लू की पुष्टी करी गई है जिसके चलते 1 लाख 40 हजार मुर्गियों का किलिंग किया जायेगा
एक साथ कई मुर्गियां मरने कारण तंत्र अलर्ट मोड पर आया था और मरी हुई मुर्गियों का सेंपल भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीझ में भेजा गया था जिसमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है जिसके चलते एक किलोमीटर का एरिया सिल करा गया है।1 लाख 40 मुर्गियां जिनकी किलिंग प्रक्रिया हाथ धरी जाएंगी और कई लाख अंडे को भी प्रक्रिया तहत नष्ट किया जाएगा।अभी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन पूरा नंदुरबार जिले का प्रशासन अलर्ट है।
अभी नवापुर में 27 पिल्ट्रीफार्म कार्यरत है जिसमें पक्षिओं की संख्या 8 लाख जितनी है और कई लाख अंडे है।
इस प्रकार की घटना की बात करे तो यह तीसरी बार हुई है पूरी घ्यानाक्रम को लेकर कई इलाके सैनिटराईज करे जा रह है।
इस प्रकार की घटनाक्रम के कारण व्यवसाय करने वालो का लाखों , करोड़ों रुपए का नुकसान होता है अगर स्थानीय प्रशाशन ने इसके बारेमें लापरवाह बरती तो भूतकाल में महाराष्ट्र राज्यसे शुरू हुआ बर्डफ्लू जनतामें भी मौतका खौफ पैदा कर सकता है।
साथमे गुजरातके आरोग्य मंत्रीको अभी पूरा गुजरात में महाराष्ट्र बॉर्डरसे सोनगढ़, व्यारा, बारडोली होकर सुरत शहर तक पहुंचती महाराष्ट्र की आती मुर्गियों को प्रवेष प्रतिबंध तत्काल करदेना चाहिए गुजरात सरकार गंभीर मामलेमे जागृकता नही बरते तो गुजरात भी बर्फलू की चपेटमे आसकता है।
