संवाददाता हितेश कुमार जोशी
अंधजन विद्यालय में स्नेह भोज कर मनाया भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन
सिरोही भाजपा राजस्थान के प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन इस बार अनोखे तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंधजन विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ स्नेह भोज किया और उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच समय बिताया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साबिर कुरेशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंबानी, प्रवक्ता प्रदीप अग्रवाल, सुनील आचार्य, भाजपा नेता छोटेलाल चौरसिया, उपाध्यक्ष शैतान सिंह पराडिया, महामंत्री अरविंद रावल, भगवान सिंह भाटी, शंकर लाल खंडेलवाल, जोराराम देवासी, देवेंद्र सिंह चंपावत, पर्वत सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।