लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉक्टर सुनील चोपड़ा
शीर्षक मनीष माली हत्याकांड: पुलिस अभिरक्षा में पैदल मार्च के बाद पांचों आरोपी जेल भेजे गए
विक्रमगढ़ आलोट निवासी मनीष माली की निर्मम हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों का नगर में पैदल मार्च निकाला। सोमवार को सभी आरोपियों को आलोट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।*अस्पताल से वापसी के दौरान हुआ मार्च*
पुलिस टीम आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए आलोट सिविल हॉस्पिटल ले गई थी। अस्पताल से वापसी के दौरान पुलिस का वाहन खराब हो गया। इसके बाद सभी पांचों आरोपियों को पैदल ही थाने ले जाया गया।
मार्च के दौरान पांचों आरोपी सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर चलते नजर आए। यह दृश्य देखते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।*लोगों का दबाव, पुलिस की कार्रवाई*
वारदात के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। लोग लगातार आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। पुलिस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना हुआ था। आज के इस पैदल मार्च को लोग पुलिस की सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।
*कार जब्त*
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार क्रमांक MP 43 ZM 0656 को आलोट के रामसिंह दरबार क्षेत्र से जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में माहौल शांत बना हुआ है।
