सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
डीएम ने किया मलवां औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, एक हफ्ते में मिट्टी हटाने के दिए निर्देश
नाले की वजह से हुई दुर्घटना तो तय होगी जिम्मेदारी - डीएम
*फतेहपुर, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को मलवां औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूपीसीडा द्वारा निर्माणाधीन नाले की खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।डीएम ने देखा कि निर्माणाधीन नाले के किनारे मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर मिट्टी का निस्तारण कराने के आदेश दिए। उद्यमियों ने शिकायत की कि नाला सड़क से नीचे बनाया जा रहा है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि #नाले का स्लोप सड़क से ऊपर रखा जाए, ताकि दोपहिया और चारपहिया वाहन नाले के ऊपर न जा सकें और हादसे न हों।
कैंची मोड़ के पास बने नाले की समस्या पर डीएम ने पीडी एनएचएआई को तलब किया। उन्होंने कहा कि नाले की समस्या का समाधान कराएं और बताएं कि टेंडर डॉक्यूमेंट में क्या शर्तें थीं। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने साफ कहा, "अगर नाले की वजह से किसी आम नागरिक के साथ #दुर्घटना हुई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।" उन्होंने निर्देश दिया कि इस बरसात से पहले हर हाल में समस्या का समाधान हो जाए, ताकि उद्यमियों और आम जनता को राहत मिले।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिंदकी प्रियंका अग्रवाल, जीएमडीआईसी अजय कुमार गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
