ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
वलसाड जिले के उमरगांव तहसील के नारगोल , दमन रोड पर सोना उठाने की लगी लाइन।
अफवाओं की हवा है भाई सोना है सोना है भाई सोना है उठाओ नहीं तो रह जाएंगे।क्या महिला क्या बचे ओर क्या जवान क्या बूढ़े सभी लगे सोना उठाने पुरा रास्ते बाजारकी भीड़ जैसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि सुबह एक टेंपो से पितल , तांबा या सोने जैसी चमक वाली चीजें सड़क पर गिरी और जैसी ही लोगों को पता चला की ऐसा कुछ गिरा है तो लोगो के सड़क पर उसे उठाने के लिए उमड़ी भीड़।
लोगो ने सोना गिरा समज कर उसे उठाने के लिए भयंकर धूप होने के बावजूद सड़क पर लोग निकल पड़े उसे उठाने के लिए।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि लोग लालच में इस प्रकार निकल पड़े सड़क पर उसे उठाने के लिए लेकिन वह सोना नहीं है एक चमकता धातु है और लोग उसे सोना समज बैठे।
