Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: 11 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं में ₹3,95,869 की आर्थिक मदद

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*मानवता की विजय: ₹3.30 लाख की प्रेरणादायक सहायता*

👉 *3 मृतक परिवारों को कुल ₹9,95,080 की सहायता*

👉 *11 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं में ₹3,95,869 की आर्थिक मदद*

रायबरेली

मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मानवता परिवार के समर्पित सदस्यों ने स्वर्गीय हरीश गुप्ता की नॉमिनी रेखा गुप्ता को ₹3,30,513 की सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग मात्र ₹200 प्रति सदस्य के छोटे-छोटे योगदान से संभव हुआ, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित समाज हर कठिन परिस्थिति का सामना मजबूती से कर सकता है।

जनपद रायबरेली के लालगंज निवासी 28 वर्षीय हरीश गुप्ता के आकस्मिक निधन के उपरांत मानवता परिवार उनके परिजनों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभरा। संगठन के सदस्यों के सक्रिय एवं समर्पित सहयोग से यह संपूर्ण सहायता राशि पारदर्शिता के साथ सीधे नॉमिनी के खाते में स्थानांतरित की गई।

संस्था के निर्धारित नियमों के अनुसार, 90 दिनों से अधिक समय तक जुड़े सदस्य की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹200 का योगदान करता है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना की स्थिति में इलाज हेतु ₹1,00,000 तक तथा गंभीर दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में ₹10,00,000 तक की सहायता का प्रावधान भी संस्था द्वारा किया गया है।

संस्था के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी मानवता परिवार द्वारा 3 मृतक परिवारों को कुल ₹9,95,080 की सहायता तथा 11 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं में ₹3,95,869 की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानवीर सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्थापक एवं डायरेक्टर हिमांशु कुमार, इलाहाबाद मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, रोहित बाजपेई, नितेश शुक्ला ,आदित्य , शीतल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनजीत सिंह, सुशील राज,वैभव बाजपेई, सतीश गुप्ता, पंकज सिंह सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल संकटग्रस्त परिवारों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन रही है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रही है। मानवता परिवार निरंतर ऐसे ही कार्यों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe