Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़ेंगे, गठबंधन होने पर सम्मानजनक सीटों पर होगा समझौता

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को लोजपा कार्यकर्ता रहें तैयार


स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़ेंगे, गठबंधन होने पर सम्मानजनक सीटों पर होगा समझौता

फतेहपुर जिले में लोकजन शक्ति पार्टी रामबिलास उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडने को पूरी तैयारी करेगी। पार्टी का बिहार में एनडीए के साथ गठबंधन है। यूपी में गठबंधन होता है तो पार्टी सम्मानजन सीटो पर समझौता कर चुनाव लड़ने का काम करेगी। उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव बिहार एव जनपद प्रभारी कुमार विवेक अनान्द के पत्रकारों से बातचीत में कही।

 गुरुवार को शहर के पटेलनगर स्थित एक होटल में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की संगठनात्मक समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद का आयोजन जिलाध्यक्ष राजू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य के प्रदेश महसचिव कुमार विवेक अनान्द ने शिकरत की। इस दौरान कार्यकर्ताओ से प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये सभी विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं स्थानीय समस्याओं के मुद्दों पर जनता से जुड़ने का आह्वान किया। 

समीक्षा बैठक के उपरांत संगठन को मजबूती देने के लिये कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में शिवबहादुर पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम खान व किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इरफान खान को नियुक्त किया गया। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट द्वारा समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों से आये हुए आधा सैकड़ा लोगों को लोजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। माला पहनाकर स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनपद प्रभारी कुमार विवेक आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी एव सांसद अरुण भारती के निर्देशन पर पूर्वी यूपी के सभी जिले में एक साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमे कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संगठन को मजबूत कर प्रदेश की सभी सीटों पर बूथ स्तर तक पहुंच बनाना है।

 लोजपा सभी सीटों पर सवेदारी करेगी बिहार की तर्ज पर एनडीए गठबंधन करती है तो पार्टी सम्मानजनक सीटांे पर समझौता करेगी एवं पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का काम करेगी। इस मौके पर रमेश पासवान, राजोल दुबे, सिंघम दुबे, शिवसागर लोधी, नरेश, धीरेंद्र अवस्थी, घूरेलाल पासवान, कमलाकांत तिवारी आदि रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe