Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सुरत शहर मे क्रिकेट खेल रहे निर्दोष युवकों पर बदमाशों ने चाकू ओर कुल्हाड़ी से किया हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सुरत शहर मे क्रिकेट खेल रहे निर्दोष युवकों पर बदमाशों ने चाकू ओर कुल्हाड़ी से किया हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सूरत शहर के हाईप्रोफाइल वेसु इलाके कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली घटना सामने आई है, जहां आधी रात को हथियारबंद बदमाशों ने आतंक मचाते हुए निर्दोष युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। 

सूरत के पोश माने जाने वाले वेसु क्षेत्र में अंबेडकर नगर 1 स्थित एसएमसी आवास में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। रात करीब 12-30 बजे कुछ युवक सोसाइटी के नीचे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी 5-6 बदमाश बाइक ओर मोपेड पर सवार होकर वहां पहुंचे। ये सभी ' सुल्तान ' नाम के शख्स की तलाश कर रहे थे। जब स्थानीय युवकों ने अनजान होने की बात कही, तो बदमाश भड़क उठे और खुद को इलाके का ' डॉन ' बताते हुए हमला शुरू कर दिया।

हमलावरों ने राहुल ओर संतोष नामक युवकों पर चाकू से हमला कर उनको घायल कर दिया। उसके बाद 19 वर्षीय बॉबी को निशाना बनाया गया। जान बचाने के लिए बॉबी ने हाथ आगे किया, लेकिन हमलावर ने पूरी ताकत से 6 इंच का रैंबो चाकू घोप दिया, जो उनकी उंगली के आर - पार निकल गया। 

यह भयानक दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सहम गए। अपने भाई को बचाने पहुंचे शनि पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने 36 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज घटना स्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोश इलाके में देर रात बदमाश खुलेआम हथियार लेकर घूमते है और पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है।


 जब सभी आरोपी को पुलिस घटना स्थल रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले गई तब भी स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने मिला। लोगो ने मारो मारो के नारे लगाए।


पुलिस ने 8 लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक सगीर समेत पांच को गिरफ्तार किया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe