Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: घर में घुसे बदमाशों से भिड़े भाई, दो दबोचे, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी; सीतापुर के बताए गए बदमाश

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077


फर्रुखाबाद: घर में घुसे बदमाशों से भिड़े भाई, दो दबोचे, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी; सीतापुर के बताए गए बदमाश 

फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र में कुइंया गांधी गांव में देर रात घर में घुसे तीन बदमाशों से दो भाइयों ने बहादुरी से मुकाबला किया। इस दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार होने में सफल रहा। संघर्ष में घायल हुए दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब वैभव पाठक और उनके भाई भानू प्रकाश पाठक को घर में खटपट की आवाज सुनाई दी। आंख खुलने पर उन्होंने तीन बदमाशों को घर में घुसा पाया। भाइयों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया।



बदमाशों ने खिड़की से भागने की कोशिश की, जिस दौरान वैभव और भानू से उनकी भिड़ंत हो गई। बदमाशों ने सरिया से हमला किया और तमंचे से गोली भी चलाई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।


ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। घायल वैभव और भानू को उनके शिक्षक नेता चाचा भूपेश पाठक ने सुबह 4:30 बजे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।


घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय और मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।


पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीतापुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनका एक साथी चोरी का कुछ सामान लेकर भागने में सफल रहा। तीनों रोडवेज बस से राजेपुर आए थे और कुइंया गांव में एक अच्छा घर देखकर चोरी करने के इरादे से घुसे थे।


पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुष्टि की कि तीन चोर घर में घुसे थे और परिवार के सदस्यों के जागने पर ग्रामीणों ने दो को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश सीतापुर जिले के हैं और पकड़े गए बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर भी है। फरार साथी की तलाश जारी है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वाइट पुलिस अधीक्षक आरती सिंह

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe