Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: नहर में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

 इसरार अहमद अम्बेडकरनगर 


नहर में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज चौकी से कुछ दूरी पर शनिवार शाम एक 14 वर्षीय किशोर की शारदा सहायक बड़ी नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के दादा राम नयन निषाद निवासी माधवपुर दिघौटा ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनका पोता बिहारीलाल पुत्र बरखू राम 16 मई 2026 को करीब 4 बजे शाम नहाने के लिए शारदा सहायक बड़ी नहर पर गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही घर व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे। बाद में माधवपुर माइनर जाने वाली छोटी नहर से लगभग 100 मीटर पूरब रफीगंज की ओर ग्राम जल्दीपुर की सीमा में शारदा नहर से बिहारीलाल का शव बरामद किया गया।परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रफीगंज सुरेन्द्र बहादुर सिंह कटका थाना प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश व बचाव में काफी प्रयास किए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाई थे उधर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe