मकान में मिट्टी डालने को लेकर हुआ विवाद दोनों पक्षों में मारपीट चले लाठी डंडे।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई मकान में मिट्टी डालने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद मारपीट में चले लाठी डंडे ईंटा पत्थर तीन लोग हुए घायल। एक पक्ष ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।जानकारी के अनुसार कस्बा व थाना मल्लावां मोहल्ला सदागंज गंगारामपुर 13 मई देर रात्रि लगभग 10:30 बजे पीड़ित सुजीत उर्फ प्रमोद पुत्र देवी प्रसाद ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे घर के पास मेरे दादा का मकान बना है जिस पर विपक्षी प्रमोद कुमार पुत्र नन्हेलाल पूनम पत्नी सत्यवेद लक्ष्मी देवी पत्नी प्रमोद सत्यवेद पुत्र प्रमोद कुमार ने जबरन मिट्टी डाल रहे थे जिसमें 112 पुलिस बुलाई गई ।
पुलिस जाने के बाद उक्त लोग एक राय होकर मेरे ऊपर तब्बल बेलचा धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें मेरे चोटे आई हैं मेरे दोनों बच्चे आदिल प्रिंस के चोट लगी है। पत्नी पूजा को भी चोटआई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर पूजा देवी एवं सुजीत को सीएचसी मल्लावा भेजा।
सूत्रों से मिली जानकारी कि दूसरा पक्ष प्रमोद पुत्र नन्हेंलाल रात झगड़ा के दौरान चोटहिल अवस्था में सीधे जिला अस्पताल इलाज के लिए गए इलाज के दौरान उन्हें लखनऊ रेफर किया गया उक्त घटना में प्रमोद पुत्र नन्हेंलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गया कि विवाद में विपक्षी गणों ने मेरे ऊपर फायर कर दिया लेकिन फायर कान के पास से छूकर निकल गई जिसकी गहनता से जांच की गई फायर की खबर झूठ पाई गई।
मौके से मिली जानकारी कि देवी प्रसाद का भाई मृतक रघुवीर ने अपने जीवित समय में उक्त मकान की लिखा पढ़ी प्रमोद पुत्र नन्हेंलाल को कर दी थी लिखा पड़ी करने के बाद रघुवीर की मृत्यु हो गई थी। उसी मकान पर विगत 7 वर्षों से दोनों पक्षों में न्यायालय मुकदमा विचाराधीन है उक्त मकान पर रात्रि लगभग 10:30 बजे मिट्टी डलवाई जा रही थी उसी के विरोध में दोनों पक्षों में मारपीट की घटना उत्पन्न हुई है ।
