“बोकारो ने रचा इतिहास: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव का भव्य सम्मान”
बोकारो।
आज बोकारो अधिवक्ता कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बोकारो के एकमात्र विजयी प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को भव्य रूप से सम्मानित किया गया। सेक्टर-4 स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिवक्ताओं ने फूल-माला, गुलदस्ता एवं गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री श्रीवास्तव की यह जीत केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे बोकारो जिला अधिवक्ता संघ की एकता, विश्वास और संघर्ष का परिणाम है। अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के कल्याण, अधिकारों की सुरक्षा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी प्रत्याशी को अपने ही बार से रिकॉर्ड मत प्राप्त हुए हों। यह ऐतिहासिक जीत पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है और बोकारो के लिए गौरव का क्षण है।इस सम्मान समारोह में बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी, पूर्व सचिव महेश चौधरी चौहान, आयशा परवीन, संजय, धनंजय यादव, विजय, रणबीर, संतोष, हरिशंकर, अतुल्ला, राजेश कुमार, हरे राम, विश्वनाथ तथा अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव की जीत बोकारो के अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान की जीत है। समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



