इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
अवैध रूप से संचालित सरस्वती ज्ञान मन्दिर विद्यालय सील
खण्ड शिक्षा क्षेत्र भियांव के भुजगी में अवैध रूप से संचालित सरस्वती ज्ञान मन्दिर विद्यालय पर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।लगातार नोटिस दिए जाने के बावजूद विद्यालय बंद न किए जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी ने विद्यालय को सील कर दिया।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित विद्यालय न तो मान्यता प्राप्त था और न ही निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जा रहा था।
विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर विद्यालय संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन संचालकों द्वारा आदेशों की अनदेखी की जा रही थी। इसके बाद शुक्रवार को टीम के साथ पहुंचकर विद्यालय को सील करने की कार्रवाई की गई।
बाइट
विवेक द्विवेदी खण्ड शिक्षा अधिकारी भियांव
