Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जैतपुर / अम्बेडकरनगर: हादसे में आया नया मोड़ दोनों पक्षों के आरोपों से बढ़ी जांच

 हादसे में आया नया मोड़ दोनों पक्षों के आरोपों से बढ़ी जांच 


जैतपुर / अम्बेडकरनगर


बीते 15 मई को हुए सड़क हादसे में अब नया मोड़ सामने आ गया है। शुरुआत में बाइक सवार पक्ष की ओर से जैतपुर थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी थी। हालांकि अब स्थानीय लोगों के बयान और दूसरे पक्ष की तहरीर के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि चार पहिया वाहन पहले से इंडिकेटर देकर मोड़ पर मुड़ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि यदि वाहन मोड़ पर घूम रही थी तो ऐसी स्थिति में उसकी रफ्तार बेहद कम रही होगी।वहीं ग्रीन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी शिव कुमार जायसवाल ने घटना के तुरंत बाद जैतपुर थाने में शिकायती पत्र देकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि वह चार पहिया वाहन संख्या UP32 KK 8709 से गोपरी चांदपुर पंचायत भवन पर सरकारी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग से इंडिकेटर देकर दाहिनी ओर वाहन मोड़ा तभी नेवादा की तरफ से तेज रफ्तार पल्सर बाइक संख्या UP45 AW 3164 पर सवार दो युवकों ने आकर जोरदार टक्कर मार दी।बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि चार पहिया वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के चलते सरकारी कार्य भी प्रभावित हुआ।

सूत्रों के अनुसार सुबह दिए गए शिकायती पत्र पर तत्काल गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई जबकि शाम को बाइक सवार पक्ष को बुलाकर उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं हादसे में शामिल पल्सर बाइक के नंबर को लेकर भी नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर लगा नंबर किसी HF Deluxe मोटरसाइकिल का है। यह मामला फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने से भी जुड़ सकता है।अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जैतपुर थाने से कुछ ही दूरी पर कथित रूप से गलत नंबर प्लेट लगाकर बाइक आखिर कैसे चलाई जा रही थी और इस पर अब तक पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी। साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं इस वाहन का उपयोग पहले किसी अन्य घटना में तो नहीं किया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe