TTN 24 संवाददाता
अम्बेडकरनगर
स्कूल जाती छात्रा से छेड़खानी करने वाला पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल
कटका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक पुत्री को अवनीश पुत्र राधेश्याम निवासी चकिया जनपद अम्बेडकरनगर स्कूल आते-जाते समय अश्लील बातें बोलकर परेशान करता थाआरोप है कि वह मोबाइल फोन पर भी बदतमीजी करता था तथा विरोध करने और उलाहना देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता था।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटका पुलिस ने शुक्रवार कोअभियुक्त अवनीश पुत्र राधेश्याम राजभर उम्र करीब 19 वर्ष को मुण्डेहरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल परमात्मा सिंह पटेल शामिल रहे।