बेृकिंग
पत्रकार रमेश गौड
एसी फ्रिज की दुकान में लगी भीषण आग धमाकों से दहला इलाका
छत से कूंदकर मालिक ने बचाई जान
डबरा। नगर के मदरसा रोड़ जंगीपुरा स्थित एसी फ्रिज गेस रिपेयरिंग की दुकान में रात्रि करीब 2ः30 बजे आग लग गई। दुकान में रखे एसी में भरने वाली गेस के सलेन्डर रखे थे जो एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे जिससे इलाके में दहसत फेल गई और पडोस में रहने वाले लोग अपने अपने मकान खाली छोड़ दूर भाग खडे हुए। आग इतनी भीषण थी की 12 फायर ब्रिग्रेड पानी फेकने पर कावू हुई जो सुवह तक धदकती रही।जानकी प्रसाद प्रजापति/पुत्र श्री चेतराम प्रजापति अपने परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है और नीचे घर में ही एसी फ्रिज रिपेयरिंग व सामान की दुकान खोले थे और नीचे के पूरे मकान में गोदाम बनाए हुए थे। शनिवार की रात दुकान बंद कर सभी ऊपर जाकर सो गए।रात्रि करीब 2ः30 बजे लाईट जाने से बच्चे की नींद खुलगई और धुआ देख उसकी चीख निकल गई जिससे पास में ही सो रहे जानकी व पत्नि जाग गए और नीचे देखा तो आग धदक रही थी तभी पडोसी भी जाग गए और पडोयिों ने वाहर से सीडी लगा कर परिवार को नीचे उतारा लेकिन जानकी ऊपर ही फस गया आग तेज हो गई
और तभी जानकी ने ऊपर से छलांग लगाकर जान बचाई। मोके पर सिटी पुलिस दल बल के साथ पहुॅच गई और लोंगो को दूर रखा।

