Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: मसालों की रोशनी में दिखा सूरत पुलिस का दमखम

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


मसालों की रोशनी में दिखा सूरत पुलिस का दमखम!!

गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूरत पुलिस ने भव्य मशाल पीटी (टॉर्च लाइट ड्रिल) परेड का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर टॉर्च लाइट ड्रिल का लुफ्त उठाया।


सूरत के आसमान में गुरुवार की रात अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस और दक्षता का ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित सब लोग मंत्र मुग्ध हो गए। मशाल पीटी का 


उद्देश्य गुजरात स्थापना दिवस को गौरव के साथ मनाने ओर नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।


सुरक्षा के मोर्चे पर पुलिस कितनी मुस्तैद है, इसका अंदाजा तब लगा जब चेतक कमांडो ने बस हाइजैक का लाइव डेमो दिखाया। आतंकवादियों के चंगुल में फंसे बस यात्रियों को छुड़ाने की दिलधड़क रेस्क्यू ने सूरतवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टॉर्च लाइट ड्रिल ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण भी पेश किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 300 जवानों द्वारा प्रस्तुत की गई ' मशाल ' पीटी यही। हाथ में जलती मशाल लिए जवानों ने अंधेरे मैदान में अपनी फुर्ती से ' नो ड्रग्स ' ' जय तापी ' ' गुजरात पुलिस ' ओर जय हिंद जैसी आकृतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब जवान गरबा की धूम पर थिरके तो पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से गूंज उठा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe